jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

MP बोर्ड कक्षा 5वी और कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, यहां से करें चेक

मध्य प्रदेश स्कूल विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में कक्षा 5वी और कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम 2024 को जारी करने की घोषणा की जा चुकी है। विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल को परिणाम तैयार करने में तेजी लाने के निर्णय दिए गए हैं और ग्रेट 5 8 के परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में कक्षा 5वी और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जिसका परीक्षा परिणाम जारी किया जाने वाला है। परीक्षा परिणाम कक्षा 8वीं और कक्षा 5वी के त्रैमासिक और अर्धवार्षिक अंकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा। परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की 30% अंकों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 70% वार्षिक परीक्षा के जोड़े जाएंगे।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वी और कक्षा 8वीं रिजल्ट 2024 –

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 5वी और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जा चुकी है। परीक्षा पूरी होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताकि उनके नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। अगली कक्षा में एडमिशन लेने के लिए पिछली कक्षा का परीक्षा परिणाम होना अनिवार्य है। ऐसे में शिक्षा विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द कक्षा 8वीं और कक्षा 5वी का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके, जिससे कि बच्चे अगली क्लास में दाखिला ले सके।

इस दिन जारी होगा परीक्षा परिणाम –

शिक्षा विभाग द्वारा कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है। अभ्यर्थियों का रिजल्ट बहुत ही जल्दी तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है, कि अप्रैल  के अंत तक एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 5वी कक्षा 8वीं के नतीजे घोषित किया जा सकते हैं।

- Install Android App -

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट –

शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वी कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने के बाद छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वह सीधे अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं और अपना परीक्षा परिणाम और अंक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 5वी कक्षा 8वीं की विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बहुत ही जल्दी घोषित होंगे। ऐसे में उम्मीद है, कि उम्मीदवार का रिजल्ट अगले महीने की शुरुआत में ही जारी किया जा सकता है। जिसे स्कूल के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –