ब्रेकिंग
अजब गजब :कुत्तो के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया चिड़िया घर भेजेंगे ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया बढ़ेगी भारत की धाक:  आपरेशन सिन्दूर को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच प... एस.डी.ई.आर.एफ. ने  तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण 2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ... 2025 में घर बैठे बनाएं अपना E Shram Card, पाएं ₹3000 पेंशन और लाखों के फायदे! जानें पूरी प्रक्रिया MP Board 10वीं-12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका फेल या कम नंबर? अब दोबारा परीक्षा दें! MP Board Second... पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

MP BREAKING NEWS : पैदल नदी पार कर मंदिर दर्शन करने जा रहे 11 लोग डूबे, 2 लाश बरामद, बाकी की तलाश जारी

9 यात्रियों की चंबल नदी में स्थानीय गोताखोर तलाश कर रहे

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर बड़ा हादसा हुआ है। सबलगढ़ चंबल नदी को पैदल पार कर करौली माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु 11 पानी में डूब गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी लोग लापता है। जिनकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला टेंटरा थाना इलाके के राडीराधेन चंबल घाट का है, जहां शिवपुरी निवासी करीब 11 लोग राजस्थान के करौली माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। ये लोग चंबल नदी को पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सभी लोग पानी की बहाव में बह कर डूब गए।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिसके बाद टीम मौके पर रवाना हो गई है। वहीं स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से एक महिला और पुरुष का शव निकाल लिया गया है। बाकी 9 यात्रियों की चंबल नदी में स्थानीय गोताखोर तलाश कर रहे हैं।