jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

मप्र कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती डालने 5 नकाबपोश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पर 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की कोशिश की।

यह घटना राजेन्द्र नगर के बिजलपुर मे पटवारी के निवास में शुक्रवार देर रात 2 बजे के आसपास हुई। जब बदमाशों ने घर की बिजली काट दी और ऑफिस को खंगाल दिया। बदमाशों ने दराज और लॉकर तोड़ दिए, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं ले गए।

घटना का सीसी टीवी फुटेज मिला है जिसमे 5-6 नकाबपोश बदमाश थे, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।बदमाशों ने घर की बिजली काट दी। जिससे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। हालांकि, पड़ोसियों के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए।

नकाबपोशो ने अन्य घरों में भी की सेंधमारी

- Install Android App -

बदमाशों ने पड़ोस के तीन अन्य घरों में भी सेंधमारी की कोशिश की, जिनमें नगर पंचायत सीएमओ राजकुमार ठाकुर, एमपीईबी अधिकारी नरेंद्र दुबे और आर्य परिवार का निवास शामिल है।

 

घटना पर पुलिस जांच

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि यह वारदात बाग-टांडा गिरोह की हो सकती है।

घटना पर क्या कहा जीतू पटवारी ने।

जीतू पटवारी ने इस घटना को लेकर कहा कि यह सिर्फ डकैती नहीं है, बल्कि एक बड़ा षड्यंत्र लगता है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है।