jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

इस गांव में शराब पूरी तरह बंद, बेचने पर लगेगा जुर्माना

टीकमगढ़। एक तरफ मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग की उठ रही है। इस बीच राज्य के टीकमगढ़ जिले के एक गांव में पूरी तरह से शराब पर बैन लगा दिया गया है। यह फैसला न तो पुलिस ने लिया है और न ही प्रशासन ने, लेकिन अगर किसी ने भी मगरई गांव में शराब बेची तो उस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। वहीं, शराब पीने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। यह फैसला मगरई गांव में पंचायत ने लिया है।

- Install Android App -

21 हजार रुपए का जुर्माना

टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद के ग्राम मगरई में ग्रामीणों ने शराबबंदी का फैसला लिया है। गांव में हुई ग्रामसभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब गांव में न तो शराब बेची जाएगी और न ही पी जाएगी। इसके बाद गांव में इसकी घोषणा की गई। वहीं, शराब बेचने वालों पर 21 हजार रुपए और पीने वालों पर 11 हजार रुपए का जुर्माना तय किया गया है।