jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

MP Crime News पुलिस चौकी का घेराव कर सर तन से जुदा नारे लगाने के मामले में 3 गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम । इंटरनेट मीडिया पर एक युवती ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। उसके बाद नाराज लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने सर तन से जुदा के नारे लगाए थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। वीडियो फुटेज से अन्य आरोपितों की पहचान करने की कोशिश हो रही है।

क्या है मामला

- Install Android App -

9 अगस्त को एक युवती ने एक समुदाय से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर किया। उसके वायरल होने पर समुदाय विशेष के लोगों में रोष फैल गया था। कुछ लोग रात करीब 10 बजे हाट रोड़ स्थित पुलिस चौकी पर युवती के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने पहुंचे थे।

लगे थे सिर तन से जुदा के नारे
हाट रोड़ स्थित पुलिस चौकी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ पुलिस चौकी का घेराव कर युवती को गिरफ्तार कर मकान तोड़ने की मांग करने लगे। इसी दौरान वहां सिर तन से जुदा के नारे लगे थे।समाज के प्रबुद्ध लोगों व पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ था।

रासुका के तहत कार्रवाई
एसपी राहुल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की थी। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम  वीडियो फुटेज के आधार पर भड़काऊ व आपत्तिजनक नारे लगाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया अब तक तीन आरोपितों इमरान, जावेद व जुबेर को गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।