jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

MP NEWS : चरित्र संदेह में की पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका शव

आरोपी पति मजदूरी करने बाहर गया था, एक साल बाद दीपावली में वह घर वापस आया था

मकड़ाई समाचार शहडोल। शहडोल जिले के अंतिम छोर देवलोन्द थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंक कर फरार हो गया। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची देवलौन्द पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए हत्यारे पति की तलाश में जुट गई है।

- Install Android App -

दरअसल, देवलोन्द थाना क्षेत्र के करौंदिया निवासी राम किशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था। एक साल बाद दीपावली में वह घर वापस आया था। राम किशोर अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था, जिसके चलते वह पत्नी से नफरत करने लगा था। 12 नवम्बर को उसने पत्नी सरस्वती पटेल को लकड़ी लेने के लिए जंगल ले गया, जहां उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और पहचान ना हो सके इसलिए सिर को धड़ से अलगकर जंगल में कुछ दूर पर फेंककर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 302, 201 के तहत मामला कायम कर उसकी तलाश में जुट गई है। इस मामले में देवलौन्द थाना प्राभारी कली राम परते का कहना है कि पति ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले के जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।