jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

हंडिया:श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई श्री कालभैरव जयंती,हुआ पूजन हवन व महाआरती,,

मकड़ाई समाचार हंडिया।धार्मिक नगरी हंडिया में श्री काल भैरव अष्टमी के अवसर पर ठाकुर पुरे के श्री काल भैरव मंदिर में बड़े ही श्रद्धा भाव से काल भैरव जयंती मनाई गई, सुबह नौ बजे से देर शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा पूजन पाठ का दौर चलता रहा।महाआरती एवं अभिषेक में शामिल होकर सैकड़ों भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया,

- Install Android App -

दूध दही तथा विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री से भैरव बाबा का अभिषेक कराया गया,इस दौरान भगवान की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया,अभिषेक के पश्चात पूजन व हवन हुआ,शाम को भैरव चालीसा का पाठ सुमधुर भजनों के साथ किया गया, जिसमें अधिक संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं,शाम साढ़े सात बजे 108 दीपों से महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित हुए और भक्तों द्वारा भैरव बाबा के जयकारे लगाए गए अंत में प्रशाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया,
श्री काल भैरव भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए पंडित श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि मार्गशीर्ष की काल भैरव अष्टमी विशेष फलदाई होती है,इस माह कृष्ण पक्ष के आठवें दिन कालाष्टमी होती है, जिसे काल भैरव जयंती भी कहते हैं, इस दिन काल भैरव चालीसा का पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति एवं सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं,।