jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

MP NEWS : डेढ़ करोड़ का आसामी निकला 9 हजार वेतन पाने वाला समिति प्रबंधक

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़/बल्देवगढ़। गरीबों के राशन वितरण का काम करने वाले समिति प्रबंधक के यहां डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। शुक्रवार को लोकायुक्त सागर की टीम द्वारा ग्राम तालमऊ के समिति प्रबंधक के घर की गई छापामारी में इस संपत्ति का खुलासा हुआ है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सामने आया है कि समिति प्रबंधक मकानों एवं जमीन के साथ ही लग्जरी वाहनों का शौकीन है।

लोकायुक्त पुलिस से तालमऊ समिति प्रबंधक प्रमोद तिवारी की आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत की गई थी। इस शिकायत की तफसीस करने के बाद शुक्रवार की तड़के 4 बजे लोकायुक्त सागर के डीएसपी राजेश खेड़े, इंस्पेक्टर मंजू पटेल ने अपनी टीम के प्रमोद तिवारी के घर पर छापामारी की। सुबह से पहुंची टीम ने उसके बल्देवगढ़ के मकान के साथ ही उसके गांव इमलाना पहुंच कर संपत्ति की जांच की। यह कार्रवाई दोपहर 1 से 2 बजे तक चली। लगभग 10 घंटे चली कार्रवाई के बाद लोकायुक्त पुलिस ने समिति प्रबंधक के पास से मिली डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है।

- Install Android App -

यह सामान मिला लोकायुक्त इंस्पेक्टर मंजू पटेल ने बताया कि प्रमोद तिवारी के पास से 75 लाख की लागत के 5 मकान, 40 लाख रुपए के भूखंड, 4.24 लाख रुपए का 136 ग्राम सोना, लगभग ढाई किलो चांदी, 8 लाख रुपए का ट्रेक्टर, 14 लाख रुपए की दो फोर व्हीलर, 2 लाख रुपए की 3 बाइक एवं 65 हजार रुपए नकद मिले है। उनका कहना है कि अब तक संपत्ति के जो दस्तावेज मिले है, उसके अनुसार लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। यह उसकी आय से 10 गुना अधिक है।

सेल्समैन से शुरू किया काम विभाग की माने तो प्रमोद तिवारी ने 1994-95 में सेल्समैन से काम शुरू किया था। इसके बाद वह सहायक समिति प्रबंधक बना। वर्तमान में भी वह सहायक समिति प्रबंधक है और प्रबंधक का चार्ज लिए हुए है। बताया जा रहा है कि सेल्समैन में भर्ती होने पर उसे 500 रुपए वेतन मिलता था। सेल्समैन के रुप में उसे 8 से 9 हजार रुपए वेतन मिलता है। इनकी कम वेतन में डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने की जानकारी होने पर लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे है।

और भी निकले करोड़पति समिति के माध्यम से बेमारी संपत्ति अर्जित करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी लोकायुक्त पुलिस जिले में दो समिति प्रबंधकों के साथ ही एक सचिव के यहां पर छापमारी कर चुकी है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा 12 फरवरी 2018 को मैंदवारा समिति प्रबंधक सुरेश यादव के यहां पर भी कार्रवाई कर बेमानी संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। वहीं 7 अगस्त 2018 को अचर्रा समिति प्रबंधक मुरारी रावत के घर पर छापामारी क गई थी। इन दोनों जगहों से भी करोड़ों रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे।