jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

MP NEWS : नदी में नहाने गई तीन किशोरियां, दो की मौत, एक की तलाश

मकड़ाई समाचार दतिया। नदी में नहाने गई तीन किशोरियां पानी में डूबने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया, जिसमें दो किशोरियों के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं। जबकि एक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार घटना दतिया जिले के गोराघाट स्थित गांव उचाड़ की बताई जा रही है। यहां तीन किशोरियां सिंध नदी में नहाने गई थी, जिनकी पानी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया।

यहां डूबी दो बालिकाओं के शव निकाल लिए गए हैं। जिसमें सीमा बघेल और खुशबू केवट के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं तीसरी किशोरी वैष्णवी बघेल की तलाश जारी है। थाना प्रभारी कमल गोयल ने बताया कि दो बालिकाओं के शव निकाल लिए गए हैं, तीसरी के लिए तलाश जारी है।

- Install Android App -

बताया जाता है कि गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उचाड़ में किशोरियां सुआटा की मिट्टी की विसर्जन करने गई थी। इसी दौरान वे नदी में डूब गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और तालश शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी, गांव में शोक की लहर छा गई, इर कोई इस घटना को सुनकर नि:शब्द रह गया, वहीं जैसे जैसे शव निकाले जाने लगे, परिजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।