मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस बहुत सक्रिय हो गई हंै किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो जाए इसके लिए मुस्तैदी से जांच कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफतार किया। जांच के दौरान उसके पास थैले में से चार अवैध देशी कट्टे और कारतूस बरामद हुए हैं।युवक का नाम पुरुषोतम कुशवाह उर्फ काली पुत्र पप्पू कुशवाह निवासी गोविंद धर्मशाला के पीछे बक्शी नगर कालोनी दतिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भूरे रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति निचरौली रोड़ सपा पहाड़ दतिया पर एक थैले में अवैध हथियार लिए बेचने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी तो संदिग्ध हालात में एक युवक वहां खड़ा मिला।जिसे गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)