jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

गैस सिलिंडर सब्सिडी : केंद्र ने फिर बड़ाई सब्सिडी की तारीख, देखे पूरी जानकारी

केंद्र सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर प्रदान किया जाता है, इन महिलाओं को प्रति गैस सिलेंडर रिफिल करने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। सामान्य उपभोक्ताओं को भी केंद्र सरकार द्वारा कुछ निश्चित राशि के सब्सिडी प्रत्येक गैस सिलेंडर पर प्रदान की जा रही है। अगर आप गैस कनेक्शन धारी नागरिक है और गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको आज के आर्टिकल में बताई जा रही सब्सिडी योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से पढ़ना होगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा गैस सिलेंडर पर प्रदान की जाने वाली सब्सिडी योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट जारी की गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सभी सब्सिडी प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को केवाईसी करना अनिवार्य है। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर केवाईसी के लिए निश्चित तिथि का निर्धारण किया गया है। इस बार फिर केंद्र सरकार ने केवाईसी के लिए तारीख में बढ़ोतरी की है, देश भर के सभी गैस सिलेंडर उपभोक्ता जो सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर आगे भी सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। केवाईसी के अभाव में सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा।

फिर बड़ी रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी की तारीख –

केंद्र सरकार द्वारा अब तक तीन बार केवाईसी के लिए तारीख का ऐलान किया जा चुका है। दिसंबर 2023 सब्सिडी के लिए केवाईसी हेतु सरकार द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि थी, फिर इसके बाद केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2024 केवाईसी के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की और अब फिर से केंद्र सरकार द्वारा 15 मई 2024 तक केवाईसी के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। सभी उपभोक्ता 15 मई तक केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा सब्सिडी का लाभ –

- Install Android App -

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी महिलाओं को प्रति गैस सिलेंडर के रिफिल पर ₹300 से लेकर 450 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा समय-समय पर सब्सिडी की राशि में बढ़त की जाती रही है, यह पैसा केंद्र सरकार लाभार्थी महिला के बैंक के खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर करती है। योजना के तहत केवल उन महिलाओं को सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जो महिला निर्धारित तिथि के अंदर केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करती हो, आप पीएम उज्जवला योजना की आधिकारिक वेबसाइट या फिर अपने नजदीक के गैस एजेंसी कार्यालय जाकर केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –