jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल एवं दैनिक पंचांग - 4 जुलाई 2026, शनिवार आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

MP News: मोमोज रेस्टोरेंट में लगी आग से लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट : रविवार की सुबह नगर के हनुमान चौक समीप गुलमोहर होटल के पास वाले पवन मोमोज रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस आगजनी में रेस्टोरेंट में रखा लाखों का माल स्वाहा हो गया।

- Install Android App -

रेस्टोरेंट के मालिक दीपक वाधवानी पिछले कई वर्षो से संचालन किया जा रहा है। रविवार की सुबह भीषण आग में लाखों रुपये का नुकसान दुकान संचालक को उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह हनुमान चौक मेन रोड गुजर रहे कुछ लोगों को रेस्टोरेंट धुंआ के साथ साथ आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने रेस्टोरेंट पर लिखे मोबाइल नंबर पर रेस्टोरेंट संचालक और पुलिस को भी दी। रेस्टोरेंट के पास उपस्थित लोगो द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंचे रेस्टोरेंट संचालक ने आगजनी की जानकारी नगर पालिका फायर ब्रिगेड को दी। लोगो ने अपने तरीकों से आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ ही समय के अंतराल में नपा की दो फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।