jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

MP NEWS : विधायक प्रतिनिधि का टशन, सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच तलवार से काटा केक

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा/होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले के सिवनीमालवा से भाजपा विधायक प्रेमशंकर वर्मा के प्रतिनिधि और भाजपा नेता राजेंद्र कुमार साध ने बीती रात बीच सड़क पर अपना जन्मदिन मनाया। साध के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने फायरिंग की और गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच ही बर्थ-डे ब्वॉय भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार साध ने तलवार से बीच सड़क पर केक काटे। राजेन्द्र कुमार साध लोधा-लोवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, जो जन्मदिन पार्टी में एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में पिस्तौल लिए वीडियो में नजर आ रहे हैं। जन्मदिन के जश्न का वीडियो भी उन्होंने अपनी फेसबुक पर खुद ही वायरल किया है।

- Install Android App -

सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच बर्थ-डे का जश्न जन्मदिन पर कानून का मखौल उड़ाने का ताजा मामला होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में सामने आया है। यहां बुधवार की रात बनापुरा के कुसुम कॉलेज के पास मेन रोड पर भाजपा नेता व विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार साध का जन्मदिन मनाया गया। राजेन्द्र कुमार साध लोधा-लोवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और भाजपा विधायक प्रेमशंकर वर्मा के भांजे भी हैं। जन्मदिन के जश्न का वीडियो खुद राजेन्द्र कुमार साध ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और उनके समर्थक हवाई फायर करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं राजेन्द्र कुमार साध ने बर्थ-डे पर एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में पिस्टर लेकर फोटो और वीडियो भी शूट कराया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच बर्थ-डे पर बीच सड़क पर कानून का मखौल उड़ाए जाने की इस घटना के बारे में जब सिवनी मालवा टीआई से बात की गई तो उन्होंने वीडियो की जांच कराए जाने की बात कही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या बीती रात हुई हवाई फायरिंग की घटना के बारे में सच में पुलिस को कोई जानकारी नहीं लगी। देखना ये भी है कि वीडियो की जांच कब तक चलती है और जांच में क्या निकल कर आता है। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र कुमार साध के जन्मदिन पर आंवलीघाट में एक पार्टी का भी आयोजन किया गया है जिसमें कुछ मंत्री व नेताओं के पहुंचने की बात सामने आ रही है। इस बर्थ-डे पार्टी के लिए बकायदा आमंत्रण पत्र भी छपवाए गए थे।