jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Mp News: सशक्त पत्रकार समिति में उमेश जंगाले बने पुन: प्रदेश अध्यक्ष | Burhanpu News | Khandwa News.

गोपाल प्रदेश उपाध्यक्ष, व अंकुश प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त। समिति का जल्द होगा संपूर्ण मध्य प्रदेश में विस्तार।

- Install Android App -

बुरहानपुर : रविवार मंडी बाजार स्थित मीडिया हाऊस कार्यालय पर 150 से अधिक प्रदेश एवं जिला स्तरीय पत्रकारों की बैठक आहूत की गई, जिसमें जिला सहित प्रदेश स्तरीय समिति का वर्ष 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी गठित कर प्रदेशभर में समिति का विस्तार करने हेतु पत्रकारों ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। तत्पश्चात “सशक्त पत्रकार समिति” का सर्वसम्मति से वर्ष 2024-25 का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से उमेश जंगाले को मध्य प्रदेश राज्य का पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वही इंदौर, देवास, खंडवा, पंधाना से मीटिंग में शामिल हुए पत्रकारों को भी जोड़ा गया। जिसके बाद प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां की गई, जिसमें प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले, प्रदेश मार्गदर्शक संजयसिंह शिंदे, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सावनेकर, प्रदेश महासचिव राजेश जाधव, प्रदेश महामंत्री नारायण चौधरी, इंदौर संभाग महामंत्री अनिल महाजन, इंदौर संभाग महामंत्री दिग्विजय मोकल, इंदौर संभाग महामंत्री मनोज गवांदे, इंदौर संभाग प्रचार सचिव तोकिर आलम, इंदौर संभाग प्रचार सचिव मो. राशिद, एवं महिला मंडल पत्रकार में खंडवा से जिला अध्यक्ष खुशी बुरहानपुर से जिला अध्यक्ष रेखा लहासे को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि शासन से मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रेट 03/47/02/24984/23 “सशक्त पत्रकार समिति” के बैनर अंतर्गत हम पत्रकारों के हित की लड़ाई शासन एवं प्रशासन से प्रदेश स्तर पर लड़ेंगे और उन्हें उनका हक व न्याय दिलाएंगे। प्रदेश संरक्षक नितिन इंगले ने कहा कि पत्रकारों के सर्वांगीण विकास को लेकर भी समिति कार्य करेंगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह सावनेर ने कहा कि पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाएंगी। इस दौरान जिला संरक्षक राकेश चौकसे, जिला अध्यक्ष विनोद लोंढे, उपाध्यक्ष एजाज खान, उपाध्यक्ष संदीप भालसिंह, उपाध्यक्ष प्रीतम महाजन सचिव फिरोज खान, कोषाध्यक्ष मुजफ्फर अली सहकोषाध्यक्ष भगवानदास शाह, प्रचार सचिव रीफत अंसारी, प्रचार सचिव शेख़ फरीद वरिष्ठ सदस्य निलेश महाजन, रजा खान, मनीष चौकसे, नेपा तहसील अध्यक्ष विनोद सोनराज उपाध्यक्ष कुंदन पवार सचिव किशोर राठौड खकनार तहसील अध्यक्ष फिरोज तड़वी उपाध्यक्ष – प्रकाश जाधव सचिव नीलेश महाजन, (जसोंदी) शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष गणेश गेहलोद, सचिव आज़ाद तड़वी, सह सचिव, गौरव चौधरी,महामंत्री रमजान तड़वी, गोकुल पाटिल बहादरपुर ब्लाक अध्यक्ष तनवीर अली, सचिव शेख अजहर, ढुलकोट ब्लाक अध्यक्ष दिलीप बामनिया व वसीद खान, मो. रशीद, मो. साजिद खान, मो. शब्बीर, साजिद खान सहित 150 से अधिक पत्रकारों की नियुक्तिया की गई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।