मकड़ाई समाचार भीलवाड़ा। चार माह पहले ही सात फेरे लेने वाली 19 वर्षीय प्रिया अब इस दुनिया में नहीं है। शनिवार रात कोटा के एमबीएस अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले प्रिया ने वीडियो बनाया और अपने साथ हुई ज्यादती बयां की। ससुराल वालों के एक-एक सितम का चिठ्ठा खोल दिया। आरोप है कि जंगल में ले जाकर उसको पहले उसके कपड़े उतारे गए। फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने का प्रयास किया गया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली।
प्रिया के पिता भेरूलाल भीलवाड़ा पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल हैं। बेटी की मौत से पहले वीडियो बनाया। फिर अस्पताल में भी परिजनों से बातचीत का वीडियो बनाया गया। दोनों में प्रिया ने कहा है कि सास-ससुर के सामने उसके पूरे कपड़े फाड़ दिए गए। जहर खिलाया गया। ढाई महीने पहले भीलवाड़ा जिले के पंडेर गांव के विक्रम से उसकी शादी हुई थी। पिता भेरूलाल ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने व जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है।
प्रिया ने अपना वीडियो वायरल करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही प्रिया ने बताया कि मारपीट करने के बाद उसके सारे कपड़े फाड़ कर उसके साथ ससुर के सामने लाया गया। इससे वह काफी आहत हुई है। इसके बाद प्रिया का दूसरा वीडियो अस्पताल के बेड पर परिजनों ने बनाया। इसमें प्रिया ने कहा था- मुझे जबरदस्ती जहर खिलाया गया। वीडियो बनने के दौरान ही अपनी बात कहते-कहते वह खामोश हो गई। पिता भेरूलाल ने बताया कि 5 लड़कियां व 2 लड़कों में प्रिया छठे नम्बर की थी।

