jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

MP Big News : शादी के बाद भागी दूल्हन, युवक ने शादी कराने वालों से मांगे अपने रुपये तो मिली मौत, शादी गिरोह की करतूत युवक मारकर फेंका रेलवे लाइन पर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी : जिन युवाओ की उम्र बीतने के बाद भी शादी नही हो पाती हैं, ऐसे लोगो को शादी गिरोह शादी कराने के नाम पर लाखों की लूट कर लेते हैं। विवाह असफल होने पर अपने रुपये मांगने पर दर्दनाक मौत मिलती हैं। ऐसे ही एक मामला जिले में घटित हुआ है।

रेलवे लाईन पर मिला था शव –

पुलिस को 9 जून की रात को शहर में रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव मिला था जिसका पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया था। जब 14 जून को फोटो ने मृतक की शिनाख्त हुई तो नरैयाखेड़ी गांव के हल्के रावत का निकला। पुलिस ने शव निकलवाकर परिजनों को सौंपा | परिजनों के मुताबिकए उसने शादी कराने के लिए कुछ लोगों को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। शादी के बाद दुल्हन भाग गई। हल्के अपने रुपये लेने के लिए उनके पास गया था | जिसके बाद से ही वो लापता था। परिजनों ने कहा कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है, 5 लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

क्या है पूरा मामला – 

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि बैराड़ थाना के ग्राम नरैयाखेड़ी के हलके रावत की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के दो दिन बाद नयी नवेली दुल्हन घर से कोई बहाना बनाकर भाग गई। अब शादी के बदले में युवक द्वारा दिए रुपयों के लिए शादी कराने वालों से रुपयों की मांग कर रहा था। हल्के के स्वजनों का कहना है कि यह शादी राधेश्याम शर्मा, सतीश शर्मा, महेंद्र शर्मा और वृंदावन शर्मा ने डेढ़ लाख रुपये दलाली लेकर करवाई थी।

रुपये लेने निकला युवक घर नही लौटा –

इसी मामले में दोनो पक्षों का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं 7 जून को हलके रावत अपने घर से रुपये लेने के लिए शिवपुरी आया था। इसी दौरान बस स्टेंड पर कुछ लोगो द्वारा उससे मारपीट की गई थी। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी दी थी। इसके बाद वह घर वापस नही लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राधेश्याम शर्मा, सतीश शर्मा, महेंद्र शर्मा और वृंदावन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Harda: खुदिया रोड पर बावड़ी के पास फिर हुआ एक्सीडेंट, दो की हुई मौत,इस स्थान पर कई बार हो चुके हादसे कई लोगो की हो चुकी मौते, लगाया जाए संकेतक बोर्ड वाहन धीरे चलाए।