jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

MP NEWS : 2 पुलिसकर्मी समेत 6 श्रद्धालुओं की मौत, पं. प्रदीप मिश्रा का दावा निकला झूठ, रुद्राक्ष फेंकने और छीना झपटी का VIDEO VIRAL

मकड़ाई समाचार भोपाल/सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुबेरेश्वर धाम में एक और पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस तरह अब तक 2 पुलिसकर्मी और 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जिससे डेथ का आंकड़ा 6 पहुंच गया है। इसके साथ ही पंडित प्रदीप मिश्रा का एक दावा भी झूठ निकला है, क्योंकि धाम में रुद्राक्ष फेंकने और छीना झपटी का VIDEO भी सामने आया है। जिसमें रुद्राक्ष फेंके जा रहे हैं।

रुद्राक्ष फेंकने का वीडियो वायरल

दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष फेंकने और छीना झपटी का वीडियो आया सामने है। जिसमें रुद्राक्ष फेंके जा रहे हैं। जिससे भगदड़ जैसी स्थिति मच सकती थी। जबकि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दावा किया था कि रुद्राक्ष नहीं फेंके गए। अगर रुद्राक्ष फेंके गए, तो कोई वीडियो बता दें। रुद्राक्ष महोत्सव व कथा का आज अंतिम दिन है और सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष फेंकते वीडियो वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

आज भी एक पुलिसकर्मी की डेथ

इधर कुबेरेश्वर धाम में ड्यूटी करने आए एक पुलिसकर्मी की आज मौत हो गई है। बताया गया है कि इस पुलिसकर्मी की आज ड्यूटी थी और ड्यूटी से पहले ही निधन हो गया है। मौत का कारण हार्ट अटैक के रुप में सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार भोपाल के अजाक थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल समर सिंह भदौरिया (59 वर्ष) कुबेरेश्वर धाम ड्यूटी करने आए थे, जो पीजी कॉलेज में रुके थे। जिनकी आज 22 फरवरी की सुबह 8 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका शव जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित मर्चुरी रूम में रखा हुआ है।

अब तक 6 लोगों की मौत

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने बताया कि आज सुबह 59 वर्षीय हेड कांस्टेबल समर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हुआ है, वह भोपाल में पदस्थ थे। बता दें कि इसी के साथ ही कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव में अब तक 2 पुलिसकर्मियों और 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जिससे डेथ का आंकड़ा 6 पहुंच गया है।