पति पत्नि का रिश्ता एक भरोसे पर कायम रह्ता है अगर इसके बीच मे कोई तीसरा आ जाये तो यह रिश्ता टूट जाता है।पति ने जव किसी और की बाँह पर अपनी पत्नि का टेटू दिखा तो आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नि और प्रेमी हिरासत में लेकर जांच शुरु की।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना।जिलें में एक व्यक्ति की जहर खाने से मौत हो गई है कारण पत्नि की बेवफाई बताई जा रही है। पुलिस ने मामले दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
क्या है पूरा मामला
जिले के अंबाह क्षेत्र के वार्ड नंबर- 7 बिहार कॉलोनी निवासी एक युवक ने पत्नी के चरित्रपर संदेह होने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। खबर के बाद क्षेत्र मे चर्चा हो रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे संतोष शर्मा उम्र 40 को गले और सीने में दर्द हुआ। उपचार हेतू उनकी पत्नी एवं उसका मित्र मुकेश कुशवाह निवासी बरेह द्वारा अंबाह से जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद फिर सन्तोष को पत्नी और मित्र ग्वालियर भी ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पीएम मे जहर सेवन से मौत
इधर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।जहां जहर के सेवन से मौत होने की बात सामने आई।
मामले को लेकर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी मुकेश कुशवाह पर सन्देह किया और दोनों से पुलिस ने पूछताछ की।इसके बाद दोनो के मोबाइल चेक किए तो स्पष्ट हो गया कि मृतक की पत्नी और आरोपी मुकेश कुशवाह के बीच अवैध संबंध हैं। दोंनों के बीच घंटों-घंटों तक चैट व ऑडियो भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
प्रेमी की बाँह पर महिला का टैटू
आरोपी मुकेश कुशवाह मृतक की पत्नी से प्रेम करता था इस वजह से उसने उसका टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था।संतोष ने जब मुकेश की बाजू पर गुदा पत्नी का टैटू देखा था तो वो बौखला गया था। इसे लेकर घर पर काफी विवाद भी हुआ था। मगर फिर भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। दोनों का अफेयर यूं ही चलता रहा. यही कारण था कि परेशान होकर संतोष ने जहर खा लिया।पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी मुकेश कुशवाह का कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

