jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Mp News: आपसी विवाद में पत्नि पहुंची मायके, पति ने किया कुछ ऐसा कि पत्नि ने कराया मामला दर्ज

पति पत्नि में विवाद में नाराज पत्नि अक्सर अपने मायके चली जाती है, कुछ मामलों में सुलह हो जाती तो पुनः अपने रिश्तो को मधुरता से निभाते है। अगर सुलह नही हो पाती तो मामला थाना कोर्ट कचहरी में पहुंच जाता है। पति ने पत्नि के शेयर बेचे|

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झांसी : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित साईं विहार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी स्वाति अगरिया ने बताया कि उनका विवाह उज्जैन के स्वास्तिक नगर निवासी राजेश चतुर्वेदी के साथ हुआ था। स्वाती अगरिया ने अपनी शिकायत में बताया कि विवाह के कुछ दिन तक सब सामान्य रहा । कुछ ही दिन बाद उनके पति व उनके रिश्तेदारों ने उन्हे परेशान करना शुरु कर दिया। इस सम्बन्ध में उन्होंने खिलाफ न्यायालय में कानूनी कार्यवाही की है।
पति ने पत्नि के शेयर बेचे – स्वाति ने पुलिस को बताया कि वह अभी  झांसी में अपने मायके में रहती हैं। उन्होंने एक कंपनी में अपना डीमैट अकाउंट खोला। उसमें विभिन्न कंपनी के 15 लाख रुपए कीमत के 45 शेयर ऑनलाइन खरीदे थे। इस डीमैट खाते से उनके पति से छल करके लगभग 3 लाख रुपए के शेयर्स अपने खाते पर ट्रांसफर कर लिए। इनमें 3 कंपनियों के शेयर जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है | किसी अन्य को बेच दिए गए। स्वाति ने कंपनी को ऑनलाइन शिकायत भेज दी है। सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत कोतवाली में की । पुलिस ने भी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।