jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

MP News: बिजली के तार से ट्राली में लगी आग से फसल धूं धूं कर जली

रास्ते पर लटकता बिजली का तार कितना दुखदायी और नुकसानदायक हो सकता है। उस किसान से पूछो जो खेत में बहुत मेहनत के बाद तैयार उपज को अपने घर जा रहा था और रास्ते में झूल रहे बिजली की तार से उसकी फसल जल कर खाक हो गई।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मैहर। अपने खेत में फसल कटाई के बाद उपज को टेक्टर ट्राली में भरकर किसान अपने घर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्राली रखा अनाज जलने लगा।
जानकारी के अनुसार मक्खन साहू निवासी ग्राम घुनवारा खेत से ट्रेक्टर ट्राली में फसल लेकर घर आ रहे थें इसी दौरान फसल जलने लगी साहू ने तुरंत टेक्टर रोका। आस पास के लोग भी मदद के लिए आए और आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे फसल पूरी तरह जल गई थी। किसान के अनुसार रास्ते में एक बिजली तार झूल रहा था। जब वह ट्रॉली लेकर निकला तो उससे ट्रॉली टकरा गई। ट्रॉली से टकराते ही उसमे तेज चिंगारी निकली जिससे फसल में आग लग गई।