jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

MP NEWS : रतनगढ़ वाली माता के पास सिंध नदी का पुल टूटा, देखें कैसे बहा पुल

मकड़ाई समाचार दतिया। दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर के लिए बना बड़ा पुल सिंध नदी में आई बाढ़ व बहाव की वजह से टूट कर बह गया। इसके अलावा सिंध नदी पर बना लॉच पिछोर का पुल भी बह गया है। खास बात यह रही कि नदी के तेज बहाव में लांच और रतनगढ़ माता मंदिर के पुल महज आधा घंटे में ही बह गए। भितरवार के आलमपुर में दो लोग फंसे हैं। आपदा प्रबंधन की टीम एक घंटे से नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कलेक्टर को रोका पर नहीं रुके। दो लोगों में एक महिला भी है। एक बच्चे के बहने की खबर है।

सिंध नदी पर रतनगढ् माता मंदिर जाने के लिए बड़ा पुल बनाया गया है, लेकिन नदी में पानी इतना तेज था कि पुल टूटकर पानी की लहरों में गायब हो गया। नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्‍तर की वजह से किनारे के गांवों में लोग दहशत में हैं, हालांकि प्रशासन ने अलर्ट किया है। लेकिन नदी के किनारों के गांवों से लोग जाने के लिए तैयार नहीं हैं।

- Install Android App -

आधा घंटे में तीन पुल टूटे

सिंध नदी पर रतनगढ् माता मंदिर का पुल, लांंचगांव के पास का पुल सहित एक अन्‍य पुल टूट गए। तीनों पुल महज आधा घंटे के अंतराल से टूटे। ऐसे में आवागमन प्रभावित होगा। हालांकि नदी में पानी बढ्ने से इन पुलों से आने जाने पर तो पहले से ही रोक लगा दी गई थी। लेकिन बाढ़ के बाद लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।