jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

MP NEWS : लव मैरिज करने घर से भागे, शादी से पहले बॉयफ्रेंड ने शराब पिलाकर किया रेप

शादी से पहले ही प्रेमी ने प्रेमिका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। जिस प्रेमी के साथ युवती शादी के सपने देख रही थी उसी ने शादी के ठीक एक दिन पहले ही उसकी आबरू तार-तार कर दी। मामला होशंगाबाद जिले के इटारसी का है। बताया जा रहा है कि बैतूल के रहने वाले प्रेमी युगल घर से भागकर पुरानी इटारसी पहुंचे थे यहां दोनों को आर्य मंदिर में शादी करनी थी। लेकिन शादी से पहले ही प्रेमी ने प्रेमिका के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

- Install Android App -

शराब पिलाकर लूटी आबरू घटना 17 दिसंबर की है, बैतूल के सारनी थाना इलाके के रहने वाली युवती गांव के ही रहने वाले संदीप वैष्णव के साथ घर से भागकर इटारसी पहुंची थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आर्य मंदिर में शादी करने वाले थे लेकिन रात का वक्त होने के कारण आर्य मंदिर में शादी 18 दिसंबर को होना तय हुई। रात बिताने के लिए प्रेमी युगल इटारसी में ही रहने वाली युवती की सहेली के घर गए जहां रात में शराब पार्टी हुई। आरोप है कि इसी दौरान प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका को जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने शिकायत में ये भी बताया है कि प्रेमी ने इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की।

प्रेमिका ने दर्ज कराई FIR प्रेमी संदीप के द्वारा रेप किए जाने के बाद दूसरे दिन युवती सारनी लौट गई और वहां पर उसने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में आरोपी संदीप के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। क्योंकि मामला इटारसी का है इसलिए जीरो पर कायमी करने के बाद पुलिस ने केस डायरी इटारसी भेजी जहां आरोपी संदीप वैष्णव के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।