jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

MP Panchayat Election : नवंबर में होंगे पंचायत के चुनाव! आरक्षण के बाद होगी औपचारिक घोषणा

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव नवंबर व दिसंबर माह में होंगे। सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सरकार से कहा गया है कि जल्द जिला पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। वही पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आज राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के कलेक्टरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कलेक्टरों को बड़े निर्देश दिए हैं। पंचायत चुनाव 3 चरणों में हो सकते है।राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कलेक्टर को दिये निर्देश। पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करें।

यह भी पढ़े : हरदा न्यूज़ : संस्कार स्कूल की खटारा बस में मौत के मुंह में सफर करते मासूम बच्चे, अनजान जिम्मेदार

- Install Android App -

सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। जहां भी किसी भी प्रकार की समस्या हो उन्हें ठीक करें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तुरंत भेजें। मार्च 22 तक रिक्त होने वाली पंचायतों के संबंध में जानकारी तुरंत भेजें। प्रदेश की सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों का चुनाव करवाया जाएगा। कलेक्टरो द्वारा बताई गई समस्याओं का भी समाधान किया।

यह भी पढ़े : शांति के टापू जबलपुर में कहां से आए पत्थरबाज, पुलिस जल्द खोलेगी बड़ा राज

लंबे समय से टल रहे मध्य प्रदेश के पंचायती राज व्यवस्था के त्रिस्तरीय चुनाव नवंबर माह में शुरू होंगे और संभवत तीन से चार चरणों मे दिसंबर माह तक चलेंगे। इन चुनावों की औपचारिक घोषणा नवंबर माह में किसी भी दिन की जा सकती है। दरअसल इस चुनावी प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा अब केवल जिला पंचायत की आरक्षण प्रक्रिया है जिसे पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर राज्य सरकार से पत्राचार किया है। राज्य निर्वाचन आयोग का यह मानना है कि 31 दिसंबर तक हर हाल में चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए क्योंकि यदि 31 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो फिर एक बार फिर एक जनवरी के बाद नई मतदाता सूची बनानी पड़ेगी और चुनाव लंबी खिंच जाएंगे।