jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

Mp Panchayat Recruitments: मध्यप्रदेश सरकार ने निकाली पंचायत विभाग में 1500 से अधिक भर्तियां, ऐसे करें आवेदन फॉर्म जमा

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पंचायत विभाग में 1500 से अधिक भर्तियां निकाली गई है। प्रदेश के बेरोजगार युवा जो काफी लंबे समय से सरकार द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। उन सभी युवाओं के लिए सरकार ने बहुत बड़ी खुशखबरी दी है, प्रदेश सरकार ने ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं के लिए 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली है। इसको लेकर जिला पंचायत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक युवा इस भर्ती प्रक्रिया में अपने आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया क्या होने वाली है और किस तरह से आप इस योजना में अपना आवेदन जमा करेंगे सारी जानकारी इस आर्टिकल में देखने को मिल जाएगी।

मध्यप्रदेश सरकार के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी से बाहर निकलना एवं 1 साल के अंदर लगभग 90000 भर्तियां निकलने का है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपनी कैबिनेट बैठक में निर्णय लेते हुए प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का निर्देश दिया था। हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा विभिन्न पदों पर 28000 से अधिक भारती प्रक्रियाएं निकल गई हैं, इसी प्रकार प्रदेश के विभिन्न विभाग धीरे-धीरे अपने प्रयुक्त पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया निकल रहे हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत विभाग द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए 1500 से अधिक भर्तियां निकल गई हैं।

पंचायत सचिव के पदों पर होगी भर्ती –

मध्य प्रदेश सरकार के जिला पंचायत विभाग ने अपने अधीन आने वाले ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है जो युवा इस भर्ती प्रक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उन सभी लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। ग्राम पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और इच्छुक युवा इस भर्ती प्रक्रिया में अपने आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सचिव का कार्य अपने गांव में हो रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा एवं क्रियान्वयन करना होता है इस कार्य में लगने वाले धन का हिसाब किताब भी पंचायत सचिव के पास होता है इस पद में आप अच्छी खासी सैलरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

- Install Android App -

पंचायत सचिव को मिलने वाला वेतन –

अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत के अंतर्गत निकल गई पंचायत सचिव के पद नियुक्त कर दिए जाते हैं तो आपको पंचायत विभाग द्वारा हर महीने लगभग 14000 रुपए की सैलरी दी जाएगी वर्तमान में पंचायत सचिव को ₹14000 की सैलरी दी जा रही है। नए ग्रेड पे के बाद इस भुगतान को 24000 रुपए कर दिया जाएगा।

जिला पंचायत भर्ती आवेदन प्रक्रिया –

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत के पदों पर भर्ती के लिए अभी घोषणा की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी। फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा केवल घोषणा की गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी आपको आर्टिकल के माध्यम से मिलती रहेगी।