jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

Mp Weather: सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में छाया घना कोहरा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : नववर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के मौसम में भी खासा परिवर्तन हो गया है। मंगलवार को वर्ष के दूसरे दिन पूरे प्रदेश में सर्द लहर से कांप उठा। मंगलवार की सुबह लोगो ने आंखे खोली तो उन्हें अपने चारो ओर कोहरा ही कोहरा छाया मिला| स्थिति 10 बजे तक बनी रही कुछ स्थानों पर तो अभी भी घना कोहरा छाया है | 20 से 30 मीटर तक के वाहन आते जाते नही दिख रहे है। घने कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। भोपाल इंदौर ग्वालियर में कोहरे से 50 मीटर तक की दृश्यता बाधक हो रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश में पचमढ़ी, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, खजुराहों आदि स्थानों पर सर्द हवाओ का खासा कहर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 4 जनवरी को प्रदेश के ग्वालियर, खजुराहो, पचमढ़ी ज्यादा ठंडे रहेगे यहां पर तापमान करीब 10 डिग्री तक जा पहुंचा है। बताया जा रहा है प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यही हालात नर्मदापुरम संभाग हरदा बैतूल जिले के भी यहां पर सुबह से 9 बजे तक काफी कोहरा छाया रहा।

- Install Android App -

बच्चे बुजुर्गो का रखें ध्यान –

सर्द हवाओ के चलते परिवार में बच्चे बुजुर्गो का ध्यान रखना आवश्यक है। इन्हे बाहरी हवाओ से बचाकर रखें। पीने के लिए गर्म या कुनकुना पानी दे। आवश्यक गर्म कपड़े पहना कर रखें। सर्द हवाओं के संपर्क में बिलकुल न आने दे। घर में सर्दी जुकाम से संबंधित दवाएं अवश्य रखें।