jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

MP : मध्यप्रदेश के इस जिले में दर्दनाक वाहन दुर्घटना 5 लोगों की मौत

खंडवा : बीती रात खंडवा में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. दरअसल ये हादसा डंपर और कार की भीषण टक्कर से हुआ, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

- Install Android App -

सनावद पुनासा मार्ग पर दौलतपुरा फाटे के पास आर्टिका कार और डंपर की भीषण टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ. मृतक खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के निवासी है. दरअसल कसरावद क्षेत्र के रहने वाले पांचों युवक पूनासा आये थे, यहां अपने व्यवसाय को लेकर परिचित और रिश्तेदारों से मिलने के बाद पांचों गुरुवार रात वापस लौट रहे थे. तभी रात करीब दो तीन बजे के बीच पूनासा सनावद मार्ग पर उनकी कार एमपी 09 डब्लू जी 0293 को सामने से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी.

अधिक गति के कारण हुआ हादसा: बताया जाता है कि हादसे के वक्त दोनों ही वाहनों की गति अधिक थी, इस कारण ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार 40 वर्षीय भारत पिता चिंताराम निवासी काकरिया थाना कसरावद, 36 वर्षीय अलकेश पिता तुलसीराम निवासी दगांव थाना कसरावद, 26 वर्षीय मनीष पिता ताराचंद वर्मा निवासी दोंगांवा थाना, 36 वर्षीय पुखराज पिता चरणदास नामदेव निवासी दोंगावा और 23 वर्षीय आदित्य पिता अमित शर्मा निवासी राम मंदिर चौक कसरावद की मौके पर ही मौत हो गई.