ब्रेकिंग
भरलाय तालाब पर श्रमदान कर ग्रामीणों को किया जागरूक, हरदा के डॉक्टर विशाल सिंह बघेल के मार्गदर्शन में... हरदा : रेत माफिया के द्वारा गोंदागांव में बनाए अस्थाई मार्ग को खनिज विभाग ने तोड़ा ! कागजों में गौशाला भूख की तलाश में दलदल में हरा चारा ढूंढते गाय माता: कहने को माता का दर्जा, फिर भी ह... हरदा: विनायक मेडिकेयर डे केयर फैमिली क्लिनिक डॉक्टरों की टीम ने छीपानेर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ श... ताजमहल को बम से उड़ाने की ईमेल से मिली धमकी, पुलिस हुई चौकन्नी! पुलिस का खूफिया तन्त्र हुआ सक्रिय चप... Big breaking news: हरदा अजनाल नदी चकरी घाट पर एक शव तैरते मिला, पुलिस जांच में जुटी! देश के कई राज्यो में आंधी-बारिश का कहर: दिल्ली- मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव किसानो की मूंग फसल खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन , भाजपा सरकार प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 25 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच स...

Mpox पड़ोसी देश पाकिस्तान पहुंचा, वायरस संक्रमित 3 केस मिले : WHO ने बीमारी को लेकर सावधान रहने को कहा।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। जब पाकिस्तान मे वायरस के मामले मिले तो अब भारत में इसे लेकर चिंता बढ़ गई है।

पूरी दुनिया में Mpox चिंता का विषय बना हुआ है। अफ्रीकी देशों में आतंक मचाने के बाद यह वायरस स्वीडन और फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी घुसपैठ कर चुका है। यहां पर इस जानलेवा वायरस के अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं इससे पहले इस बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए खुद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इसे ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया है। ऐसे में अब भारत में भी इसे लेकर चिंताएं बढ़ गई है।

इस वायरस के पाकिस्तान पहुंचने के बाद अब आशंका है कि यह भारत में भी अपने पैर पसार सकता है।

एमपॉक्स क्या है ?

- Install Android App -

डॉक्टर बताते हैं कि एमपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था। यह मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के ट्रॉपिकल रेन फॉरेस्ट हिस्सों में पाई जाती है, लेकिन हाल ही में एशिया और यूरोप सहित दुनिया के कई हिस्सों में इसका प्रकोप सामने आया है। हालांकि, एमपॉक्स आमतौर पर चेचक की तुलना में कम गंभीर होता है, लेकिन इसका कारण बनने वाला वायरस इससे संबंधित होता है।

यह कैसे प्रभावित होकर फैलता है ?

एमपॉक्स फैलने का मुख्य तरीका किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ व्यक्तिगत संपर्क के साथ-साथ दूषित वस्तुओं के संपर्क में आना शामिल है। यह बॉडी लिक्विड के सीधे संपर्क, त्वचा के घावों के संपर्क या रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट के जरिए फैल सकता है। इसके अलावा, गद्दे, कपड़े और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर दूषित हुई चीजों के संपर्क में आने से होता है। एमपॉक्स कभी-कभी गर्भनाल यानी placenta के जरिए मां से भ्रूण तक पहुंच सकता है।

भारत के लिए यह चिंता का विषय

अफ्रीका और स्वीडन में हुई घटनाओं के बाद, एमपॉक्स अब पाकिस्तान तक फैल गया है, जिससे भारत जैसे आस-पास के देशों के लिए गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। पाकिस्तान से निकटता और वहां होने वाले सीमा पार आवा-जाही की वजह से इस वायरस के देश में प्रवेश करने की संभावना काफी ज्यादा है। हालांकि, यह जानना भी जरूरी है कि भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पहले भी इस वायरल प्रकोप से निपट चुकी है। खासकर अगर यह डेंगू या मौसमी फ्लू जैसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही होती है।