jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सुर्खियों में मृणाल ठाकुर

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर सुर्खियों में हैं। मृणाल ठाकुर हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान के घर पहुंचीं। वहां मौजूद फराह के कुक दिलीप को फिल्म के चर्चित गाने ‘द पो पो सॉन्ग’ का डांस स्टेप सिखाया। इस मजेदार मौके का वीडियो खुद फराह खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में फराह हंसी-मजाक के अंदाज़ में कहती नजर आईं, “ये डांस स्टेप एक तरह की एक्सरसाइज भी है। जॉलाइन को टोन करने के लिए गालों को दबाओ और फिर बीट पकड़ो 5, 6, 7, गो!”

- Install Android App -

फराह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “खूबसूरत एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर मेरे घर आईं और दिलीप को ‘सन ऑफ सरदार 2’ का लोकप्रिय डांस स्टेप सिखाया। पूरा व्लॉग कल मेरे यूट्यूब चैनल पर।” वीडियो में मस्ती, हंसी और बॉलीवुड की चमक का दिलचस्प संगम देखने को मिला, जिससे प्रशंसकों का उत्साह दोगुना हो गया। ‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 में आई अजय देवगन की फिल्म का सीक्वल है, जो 13 साल बाद पर्दे पर लौट रही है। इस बार सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर को लिया गया है, जबकि संजय दत्त की जगह रवि किशन निभा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।

इसके अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, शरद सक्सेना, अश्विनी कलसेकर और दिवंगत मुकुल देव जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फराह खान भी एक नए शो के साथ वापसी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए ट्रैवल शो की घोषणा की है, जिसमें वह अपने कुक दिलीप के साथ दुनिया घूमती नजर आएंगी। इस शो में वे अलग-अलग देशों और शहरों की संस्कृति, खान-पान और दिलचस्प पहलुओं से दर्शकों को रूबरू कराएंगी।”