jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

मीणा समाज के प्रदेश महामंत्री बने हरदा के मुकेश पटेल

भोपाल। मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत जी (पूर्व मंत्री) के अनुमोदन पर युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश पटेल द्वारा मुकेश पटेल मीणा को *प्रदेश महामंत्री* के पद पर नियुक्त किया गया है।

 

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। मुकेश पटेल मीणा लंबे समय से समाजसेवा, संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं को जोड़ने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

- Install Android App -

प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत जी ने नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुकेश पटेल मीणा के प्रदेश महामंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश पटेल ने विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों को धरातल पर उतारने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री मुकेश पटेल मीणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करेंगे।

 

इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्यजन ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।