jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

एकतरफा प्यार में नर्स की हत्या, सिरफिरे आशिक पर इनाम घोषित

सागर। मध्यप्रदेश  के सागर जिले  के शाहगढ़ में नर्स दीपशिखा चढ़ार की दिनदहाड़े हत्या करने वाला आरोपी वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने अब उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की टीमें सागर से लेकर जबलपुर तक खाक छान रही हैं। घटना 4 फरवरी की रात की है। जबलपुर के पाटन की रहने वाली 26 वर्षीय दीपशिखा शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। जब वह अपनी नाइट ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी अस्पताल के गेट के पास घात लगाए बैठे आरोपी सुशील चढ़ार (28) ने उसे रोक लिया। छीना-झपटी के बाद आरोपी ने कट्टा निकालकर दीपशिखा पर तीन फायर किए। दो गोलियां नर्स की पीठ में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

रिश्ते में भाई, लेकिन सिर पर सवार था एकतरफा प्यार
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारा सुशील कोई और नहीं, बल्कि मृतका की मौसी का बेटा है। वह दीपशिखा से एकतरफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। दीपशिखा के इनकार करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
आरोपी की तलाश में सागर और जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीमें लगी हुई हैं। संभावित ठिकानों और जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। आरोपी पनागर (जबलपुर) का निवासी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल SDOP बंडा- 7587635630 और थाना प्रभारी शाहगढ़- 7701055712 को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।