jhankar
ब्रेकिंग
Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला शुद्ध पेयजल जांच का प्रशिक्ष बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवोट 0755-2551222 पर संपर्क ...

मेरे सबसे बड़े दुश्मन को भी यह बीमारी ना हो: सलमान खान

मुंबई। प्राइम वीडियो के नए चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का प्रथम एपिसोड में बालीवुड सुपर स्टार सलमान खान ने अपने गंभीर स्वास्थ्य अनुभव को विस्तार से साझा किया। शो में उन्होंने खुलासा किया कि वह किस तरह सालों तक ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी खतरनाक बीमारी से जूझते रहे। इस एपिसोड में आमिर खान और सलमान खान मेहमान के रूप में पहुंचे और दोनों ने काजोल व ट्विंकल खन्ना के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बातचीत की।

- Install Android App -

इस दौरान सलमान ने बताया कि पहली बार उन्हें यह दर्द फिल्म ‘पार्टनर’ के सेट पर महसूस हुआ था। उन्होंने याद किया कि जब लारा दत्ता ने शूटिंग के दौरान उनके चेहरे से एक बाल हटाया, तभी अचानक उन्हें तेज झटका लगा और वहीं से इस बीमारी की शुरुआत हुई। सलमान ने कहा, “वो दर्द इतना भयानक था कि मैं नहीं चाहूंगा कि मेरे सबसे बड़े दुश्मन को भी यह बीमारी हो। हर 4-5 मिनट पर दर्द उठता था और यह अचानक से हो जाता था। नाश्ता करने में आधा घंटा लग जाता था और ज्यादातर मैं सीधा डिनर ही करता था। खाना चबाना मुश्किल हो गया था, इसलिए अक्सर सिर्फ ऑमलेट ही खाता था।” सलमान खान ने बताया कि वह इस बीमारी से पूरे साढ़े सात साल तक जूझते रहे।

इस दौरान वह 750 एमजी तक की पेनकिलर्स भी खाते थे, लेकिन दर्द पर उसका कोई असर नहीं होता था। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को “सुसाइडल डिजीज” भी कहा जाता है, क्योंकि बहुत से लोग इसके असहनीय दर्द की वजह से आत्महत्या तक कर लेते हैं। सलमान ने आगे बताया कि आखिरकार उन्हें गामा नाइफ सर्जरी करानी पड़ी, जिसमें करीब आठ घंटे तक उनके चेहरे में स्क्रू लगाए गए। डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि इस सर्जरी से उनका लगभग 20-30 प्रतिशत दर्द ही कम होगा, लेकिन सर्जरी के बाद उनका दर्द पूरी तरह से खत्म हो गया। सलमान ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब वह इस तकलीफ से पूरी तरह मुक्त हैं।