jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

रणदीप और लिन की सादगी ने जीता फैंस का दिल

मुंबई। नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालीवुड अभिनेता और निर्देशक रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ पारंपरिक अंदाज में ली गई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों का सरल और सादगी भरा लुक फैंस का दिल जीत रहा है।

- Install Android App -

तस्वीरों में रणदीप सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को एक शांत और आकर्षक स्पर्श दे रहा है। वहीं लिन लाल रंग की सुनहरी रेखाओं वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। खुले बालों में साइड गजरा, माथे पर छोटी बिंदी और हल्के मेकअप के साथ उनका पारंपरिक रूप और निखर गया है। नारंगी-बीज बैकग्राउंड तस्वीरों में नवरात्रि का उत्सवी माहौल और जीवंत कर देता है। फोटोज की बात करें तो पहली तस्वीर में रणदीप अपनी पत्नी को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं, जबकि लिन हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की ओर देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में रणदीप दूसरी ओर देखते हुए दिखाई देते हैं और लिन कैमरे की ओर आत्मविश्वास से पोज देती हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में दोनों एक साथ कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में भी यह जोड़ा अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहा है।

रणदीप ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “रंग, खुशियां और साथ मिलकर मनाना। यही है हमारी नवरात्रि की खुशियां। हैप्पी नवरात्रि।” उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट्स में इस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में मैतेई परंपराओं के अनुसार शादी की थी। इस समारोह में करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने बेहद पसंद किया था।