राशन सूची में अपात्रों के नाम हटेंगे, पात्र परिवारों को समय पर मिले खाद्यान्न : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन
हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समय-सीमा बैठक में खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की सूची का परीक्षण कर अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को राशन मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने और शिकायतों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान के आवेदनों का भी तत्परता से निराकरण करने को कहा।
बैठक में सड़क विकास कार्य, ग्राम पंचायतों में टैक्स वसूली और लंबित राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

