jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच...

नई रेनो डस्टर मार्च में होगी लॉन्च, बुकिंग प्रारंभ

नई दिल्ली। भारत में बहुप्रतीक्षित नई रेनाल्ट डस्टर अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गई है। इस कार को ग्राहक मात्र रुपए 21,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी की इसे मार्च में बाजार में उतारने की तैयारी है। इस बार डस्टर पूरी तरह नए, हाई-टेक और प्रीमियम अवतार में आ रही है, जो इसे मिड-साइज एसयवूी सेगमेंट में और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना देगी। नई डस्टर का बाहरी डिजाइन पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और मजबूत है। इसमें फुल एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललैंप सेटअप, 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, बड़े स्किड प्लेट्स, व्हील आर्च क्लैडिंग और 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसकी 25.7 डिग्री अप्रोच और 29.2डिग्री डिपार्चर एंगल इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाते हैं। साथ ही 50 किलो क्षमता वाली रूफ रेल्स इसे एडवेंचर ट्रिप्स के लिए भी उपयुक्त बनाती हैं।

- Install Android App -

इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन हाई-टेक फीचर्स से लैस है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल बिल्ट-इन सपोर्ट, गूगल प्ले से ऐप डाउनलोड की सुविधा, 4 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वायरलेस चार्जर, पावर टेलगेट और 518 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। आराम के लिए ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स, पीएम 2.5 एयर फिल्टर और इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ भी दिए गए हैं।

सुरक्षा के मामले में भी यह एसयूवी सेगमेंट में मजबूत दावा पेश करती है। नई डस्टर में 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। इनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट-क्लच डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध होगा। दिवाली के आसपास कंपनी 1.8-लीटर इंजन आधारित हाइब्रिड वर्जन भी पेश कर सकती है।इसमें 17 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल हैं, जिनमें लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, ड्राइवर ड्रोसिनेस अलर्ट, 360-डिग्री कैमरा और मल्टीपल पार्किंग सेंसर शामिल हैं।