jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द होगी लॉन्च

नई दिल्ली। अगले कुछ हफ्तों में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा जैसी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रही हैं। सभी मॉडलों की लॉन्च डेट तय हो चुकी है और इनमें नए डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर रेंज मिलने की उम्मीद है। ईवी की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनियां ऐसी इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही हैं, जो पेट्रोल-डीजल के मुकाबले ज्यादा किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हों। इन्हीं में से एक है टाटा की पंच ईवी, जिसे दो साल पहले पेश किया गया था और अब इसे अपडेटेड लुक में 20 फरवरी से बिक्री के लिए उतारा जा रहा है।

- Install Android App -

नया मॉडल पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्लीक है, हालांकि बैटरी और मोटर में बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी सियेरा ईवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने वाली है। इसका डिजाइन टाटा की बाकी एसयूवी से अलग होगा और सामने क्लोज्ड पैनल मिलेगा। उम्मीद है कि यह रियर व्हील और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में आएगी। मार्च में इसके लॉन्च की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। मारुति भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा बाजार में लाने की तैयारी में है। यह दो वैरिएंट में आएगी और एक बार चार्ज होने पर 440 से 543 किलोमीटर तक चलने का दावा किया जा रहा है।

इसमें वेंटिलेटेड सीट, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल कंसोल और स्लाइडिंग रियर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। कंपनी फरवरी के अंत तक इसकी कीमतों की घोषणा कर सकती है। वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला भी इसी अवधि में लॉन्च हो सकती है। अंदर से यह ई-विटारा जैसी ही है, लेकिन इसका फ्रंट डिजाइन ज्यादा प्रीमियम रखा गया है। बैटरी और मोटर सेटअप वही होगा जो मारुति की इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलेगा। बता दें कि भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाला मार्च महीना ईवी खरीदारों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है।