नई दिल्ली। अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन-आइडिया ने लिमिटलेस यानी अनलिमिटेड डेटा प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 4जी और 5जी दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध हैं और इन्हें फिलहाल आंध्र प्रदेश सर्किल में शुरू किया गया है। नए प्लान की कीमतें 451 रुपये से 1201 रुपये तक रखी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा के साथ ओटीटी सेवाएं और कॉलिंग बेनेफिट्स भी शामिल हैं, जिनके बदलाव अब कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई देने लगे हैं। वीआई मेक्स 451 पोस्टपेड प्लान सबसे किफायती विकल्प है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एसएमएस, 50जीबी डेटा और 200जीबी तक डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि 50जीबी डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। साथ ही रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा भी उपलब्ध है।
यूजर एक ओटीटी सब्सक्रिप्शन चुन सकते हैं, जिनमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लाइव और सन एनएक्सटी शामिल हैं।वीआई मेक्स 551 प्लान में यूजर्स को 90जीबी डेटा और 200जीबी तक डेटा रोलओवर मिलता है। इसके अतिरिक्त, प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 3000 एसएमएस, अनलिमिटेड नाइट डेटा और अनलिमिटेड 5G जारी रहता है। इस प्लान में 6 महीने तक अमेजन प्राइम और 12 महीने तक सोनी लाइव व डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे भी दिए गए हैं। वीआई मेक्स 751 प्लान में 150जीबी डेटा उपलब्ध है, साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स, 3000 एसएमएस और नाइट डेटा का लाभ भी मिलता है। इस प्लान में यूजर अपनी जरूरत के अनुसार ओटीटी या लाइफस्टाइल बेनेफिट्स में से तीन विकल्प चुन सकते हैं।
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका...
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”
कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी
हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना
कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै...
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी
हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...
हर एक खबर जरा हटकर लिखित एवं सच्चा दस्तावेज।
Next Post
