jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

New Yojana 2024: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी, 10 लाख रुपए का लोन, जाने इस नई योजना के बारे में

अगर आप अपने लिए एक नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, परंतु पैसे की कमी के कारण आपका बिजनेस शुरू नहीं हो पा रहा है। तो आज हम आपको भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जिसके माध्यम से आप 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकेंगे। भारत सरकार द्वारा नए बिजनेस की शुरुआत करें वाले युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को 2015 में शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत भारत सरकार नए बिजनेस की स्थापना हेतु ₹1000000 तक का लोन उपलब्ध करा रही है।

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना –

भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत नए बिजनेस की शुरुआत करने में आने वाले आर्थिक समस्याओं का समाधान हेतु लोन उपलब्ध किया जाता है। योजना के अंतर्गत 6% से लेकर 12% तक सालाना ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है। इस योजना में भारत सरकार तीन प्रकार के लोन प्रदान करती है। पहले है शिशु लोन जिसमें ₹50000 तक का लोन प्राप्त किया जा सकता है। दूसरा है किशोर लोन जिसमें ₹50000 से 5 लाख तक का लोन प्राप्त किया जा सकता है। और तीसरा है तरुण लोन जिसमें भारत सरकार ₹500000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराती है। देश का कोई भी नागरिक जो अपने लिए नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहता है, बैंक शाखा जाकर इस लोन के लिए आवेदन फार्म जमा कर सकता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया एवं जरूरी दस्तावेज की जानकारी इस प्रकार है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के फायदे –

1. इस योजना में देश का कोई भी नागरिक अपने नए बिजनेस की स्थापना हेतु लोन प्राप्त कर सकता है।
2. योजना के अंतर्गत प्राप्त लोन पर समय के साथ ब्याज दर में वृद्धि नहीं की जाती है।
3. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की गारंटी भारत सरकार स्वयं लेती है।
4. योजना में ₹50000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए जरूरी नियम एवं शर्तें –

- Install Android App -

1. योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी व्यक्ति को ही दिया जाता है।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाले नागरिक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. आवेदक के द्वारा पहले से भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी अन्य स्वरोजगार योजना के लिए लोन प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज –

योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज किस प्रकार हैं।
1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. बैंक पासबुक
4. पते का प्रमाण पत्र
5. आयु का प्रमाण पत्र
6. आय का प्रमाण पत्र
7. मूल निवासी प्रमाण पत्र
8. स्वरोजगार स्थापना का परियोजना पत्र
9. पासपोर्ट साइज फोटो
10. मोबाइल नंबर
11. ईमेल आईडी

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की आवेदन प्रक्रिया –

इस योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करने के लिए आपको अपनी नजदीकी बैंक शाखा जाना होगा। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन उपलब्ध किया जा रहा है। आप संबंधित अधिकारी से मिलकर इस योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक द्वारा आपके स्वरोजगार के हिसाब से लोन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

________________________________

यह भी पढ़े –