jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 22 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... सागर : चलती कार में जिंदा जलकर डॉक्टर की पत्नी की मौत, भाई के दावे से उठे कई सवाल इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ते हुए CCTV में कैद मिडिल ईस्ट युद्ध का असर दवाइयों की सप्लाई पर दिखने लगा इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर संकट जारी - मांग के मुकाबले आपूर्ति कम जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री को 300 धनुष तोपों का बड़ा ऑर्डर इंदौर: करण औजला के शो से पहले नगर निगम ने जब्त किया सामान, एंटरटेनमेंट टैक्स न जमा करने पर कार्रवाई मध्य प्रदेश के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय सिंह चिंतित चोरी के रुपये और राशन नहीं कर पाए खर्च, 45 दिन बाद नाबालिग के साथ आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में 4.1 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर 33 अंश उत्तरी अक्षांश और 76.14अंश पूर्वी देशांतर पर स्थित था। जम्मू-कश्मीर के साथ ही इस भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला तक महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। यहां बताते चलें कि पिछले सप्ताह किश्तवाड़ में भी 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। झटके देर रात 1:36 बजे महसूस हुए थे, लेकिन उस समय भी कोई नुकसान नहीं हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र है। यहां बड़े भूकंप की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसी वजह से प्रशासन लगातार अलर्ट पर रहता है।