jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

NO NETWORK ..आदिवासी अंचल में लाड़ली बहना योजना के फार्म ,आनलाइन भरने के लिए कर्मचारी ,पेयजल टंकी,पेड़ पर बैठे

मकड़ाई एक्सप्रेस मप्र.|आदिवासी अंचल के गांवों में लाड़ली बहना योजना के फार्म आनलाइन भरने के लिए कर्मचारी काफी मशक्कत और जतन करना पड़ रहे हैं। कहीं पेयजल टंकी पर तो कहीं पेड़ पर चढ़कर पंजीयन का कार्य सचिवों, सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत जाम्बूखादन के ग्राम कानवा छावनी में नेटवर्क प्राब्लम से पेड़ पर चढ़कर लाड़ली बहना के आवेदन भरने का कार्य सचिव बीएल देवड़ा, सहयोगी मोबलाइजर तारा बहन, सरपंच मानसिंह डामर द्वारा किया जा रहा है। सचिव बीएल देवड़ा ने बताया कि नीचे बैठकर कार्य करने पर बार–बार नेटवर्क नो कनेक्शन आता है।

- Install Android App -

ऐसी स्थिति में पेड़ पर बैठकर ही कार्य करना उचित समझा। आज पेड़ पर चढ़ने के बाद से नौ पंजीयन हुए हैं। अब तक 189 पंजीयन हो चुके हैं। ऐसी ही स्थिति केलकच्छ, मानपुरा, झरनिया पंचायत में भी है। इसके चलते मोबाइलाइजर कभी ऊंची टेकरी तो कभी पहाड़ पर चढ़कर पंजीयन कर रहे हैं। जनपद सीईओ अल्फिया खान ने बताया कि नेटवर्क की समस्या सभी जगह है, लेकिन केलकच्छ, मानपुरा में बिल्कुल नेटवर्क नहीं होने की स्थिति में पास के ही झिकली ग्राम में टेकरी (पहाड़) पर नेटवर्क मिलने से वही पर टेंट, पानी, बिछात आदि की व्यवस्था कर पंजीयन कार्य किया जा रहा है।