jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

भोपाल में SIR को लेकर अब इनाम की घोषणा, टारगेट पूरा करने पर मिलेगा तोहफा

भोपाल। भोपाल में एसआईआर(SIR) प्रक्रिया में कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल की गई है। जिला प्रशासन ने एसआईआर को लेकर अब इनाम की घोषणा की है। टारगेट पूरा करने पर कर्मचारियों को अब तोहफा दिया जाएगा। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऐलान करते हुए बताया कि एसडीएम, तहसीलदार और बीएलओ को हर दिन इनाम दिया जाएगा।

टारगेट पूरा करने पर हर दिन होंगे ‘स्टार ऑफ द डे’

भोपाल कलेक्टर ने बताया कि सभी बीएलओ, सभी एसडीएम, तहसीलदारों को प्रोत्साहन के दायरे में शामिल किया गया है। 22 से 28 नवंबर तक हर रोज का टारगेट फिक्स किया गया है। पहले दिन बीएएलओ को 50 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन करवाना होगा। वहीं एसडीएम और तहसीलदारों को प्रति बीएलओ से औसत 75 गणना पत्र डिजिटाइजेशन करवाना होगा। हालांकि दूसरे दिन से टारगेट बढ़ाया जाएगा। मतलब हर दिन ‘स्टार ऑफ द डे’ चुने जाएंगे।

- Install Android App -

SIR के सर्वे में भोपाल की स्थिति सबसे खराब

भोपाल में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी विधानसभाओं में एसआईआर का काम चल रहा है. लेकिन एसआईआर के सर्वे में भोपाल की स्थिति बेहद खराब है। 4 नवंबर को एसआईआर का सर्वे शुरू किया गया था। 7 विधानसभा क्षेत्रों में 21 लाख 25 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 20 लाख 87 हजार लोगों को फॉर्म बंट भी चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ 4 लाख 15 हजार फॉर्म ही वापस आए हैं।

SIR के काम में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहन

4 नवंबर से एसआईआर का सर्वे शुरू हुआ था। लेकिन भोपाल में अभी तक 20 प्रतिशत से भी कम काम हुआ है। इसलिए सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम का ऐलान किया है।