ब्रेकिंग
हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदा: शराब के लिए बदमाश ने रास्ता रोककर की मारपीट, चाकू से किया हमला, घायल युवक का भोपाल में चल रहा ... हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे... ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश  लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री...

नाभिकुंड: विधायक दोगने के प्रयास से 21 लाख 62 हजार रुपये की राशि स्वीकृत , ग्राम मां नर्मदा के पवित्र व ऐतिहासिक नाभिस्थल के सौन्दर्यकरण कार्य होगा

हरदा।  :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के अथक प्रयासों से जनभागीदारी एवं शासन के अंशदान से 21 लाख 62 हजार रुपये की राशि ग्राम हंडिया में स्थित मां नर्मदा के पवित्र व ऐतिहासिक नाभिस्थल के सौन्दर्यकरण कार्य कराए जाने हेतु स्वीकृत की गई है। पूर्व में भी हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मां नर्मदा के तट पर घाट निर्माण कार्य कराए जाने हेतु शासन से 01 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई थी। जिसका कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। हंडिया को पर्यटन सर्किट में शामिल करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए मां नर्मदा के तट पर विधायक निधि से जल मंच निर्माण कार्य करवाया व मां नर्मदा के नाभिस्थल के सौंदर्यकरण का कार्य भी अतिशीघ्र शुरू किया जावेगा।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम हंडिया को दिलाई गई उक्त सौगातो के लिए जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, अरुण तिवारी, ग्राम पंचायत हंडिया सरपंच लखनलाल भिलाला, उपसरपंच शरण तिवारी, सिद्धांत तिवारी, व्यापारी संघ अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह, शशि तिवारी, विजय तिवारी, ऋतिक व्यास, कैलाश खत्री, एस.एफ.खत्री, अनुशासन तिवारी सहित समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।