jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Omkareshwar: नववर्ष पर ओंकारेश्वर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर |

नववर्ष पर हर साल ओंकारेश्वर में हजारों श्रद्धालु आते हैं। इस बार भारी भीड़ आने का अनुमान है। इसे लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या रहेगी वाहन पार्किंग के स्थानों का चयन किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि शहर और कस्बे के अंदर वाहनों को न आने दिया जाए। इसलिए मुख्य मार्गों की पुरानी पार्किंग का ही उपयोग किया जाए।

- Install Android App -

मांधाता थाना प्रभारी बलजीत सिंह बीसेन ने कहा कि नववर्ष ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इनकी सुरक्षा तथा वाहनों की पार्किंग में व्यवस्था ठीक प्रकार की जाएगी। कोशिश रहेगी कि भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन न जाएं। पार्किंग स्थल तय किए जाएंगे, जिससे किसी को परेशानी न हो। प्रमुख प्वाइंटों पर बल की तैनाती और घाटों पर गोताखोर व सुरक्षा बोट की व्यवस्था भी की गई है। ईधर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो नवीन शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर स्थापित किए हैं।