jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

करवा चौथ पर पति की लम्बी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत ! डान्स करते ऐसी गिरी की फिर नही उठी, हुई महिला की मौत !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पंजाब । करवा चौथ का त्योहार भारतीय महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, जहां वे अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन पंजाब के बरनाला में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 59 वर्षीय आशा रानी की करवा चौथ के दिन हार्ट अटैक से मौत हो गई।

 

पूरी घटना का विस्तार

आशा रानी तरसेम लाल की पत्नी थीं और उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। वे अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ पंजाबी गानों पर डांस कर रही थीं, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आशा रानी एक समाजसेविका थीं और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती थीं।

 

- Install Android App -

शोक और संवेदना

उनकी मौत से पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर है।पड़ोसी और रिश्तेदार उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। यह घटना करवा चौथ जैसे खुशी के त्योहार पर घर में मातम का माहौल बन गया।

सायलेंट हार्ट अटैक इस समय सबसे ज्यादा देखने में आ रहा है यह व्यक्ति को सम्भलने का मौका भी नही देता है।इससे पूर्व इस प्रकार की अनेक घटनाए हो चुकी है।