jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हंडिया: मालपौन की महिलाओं द्वारा ग्राम में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर हंडिया थाना प्रभारी ने की कार्यवाही, तीन लोगों को अवैध शराब बेचते पकड़ा। 15 लीटर शराब जब्त! 

हंडिया: हंडिया थाना अंतर्गत करीबी ग्राम मालपौन में कुछ महिलाओं के द्वारा गांव में बिक रही अवैध शराब की शिकायत पुलिस को की थी।

हंडिया थाना प्रभारी ने त्वरित एक्शन लेते हुए छापेमार कार्यवाही करते हुए। शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की।

जानकारी देते हुए हंडिया पुलिस ने बताया कि 07/09/2025 को ग्राम मालपौन की महिलाओं द्वारा ग्राम में अवैध शराब बिक्री की शिकायत संबंधी आवेदन थाना हंडिया में प्रस्तुत किया गया। प्राप्त आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी हंडिया द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही की गई।

टीम द्वारा ग्राम मालपौन में दबिश दी गई, जिसमें निम्नलिखित व्यक्तियों को अवैध देशी कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

 

1️⃣ भारत प्रजापति पिता रामगोपाल प्रजापति, उम्र 50 वर्ष, निवासी मालपौन

- Install Android App -

2️⃣ कांतीलाल केवट पिता इंदरसिंह केवट, उम्र 28 वर्ष, निवासी मालपौन

3️⃣ रायसिंह उर्फ बब्लू पिता किशन कोरकू, उम्र 30 वर्ष, निवासी मालपौन

उपरोक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से प्रत्येक से 5 लीटर, कुल 15 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त की गई। सभी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

मुख्य भूमिका : उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि अशोक अहिरवार, सउनि मंजू मसीह, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, आर 271 राहुल राजपूत, आर 86 नितेश कुशवाह

थाना हंडिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।