jhankar
ब्रेकिंग
1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ...

हरदा न्यूज़ : जिले में विकासखण्ड स्तर पर जैविक हाट बाजार का किया जा रहा संचालन

बुधवार को हरदा, शुक्रवार को टिमरनी व मंगलवार को खिरकिया में लग रहे जैविक हाट

हरदा : जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारी, उपभोक्ता एवं कृषक बंधुओ के लिए जैविक उत्पाद क्रय करने हेतु जैविक हाट बाजार का संचालन म.प्र. शासन एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओ के दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली सामग्री जैसे दाल, चावल, गेहूं, मूंग, चना, हल्दी,

हरी सब्जियां, आयल, गुड़ आदि का जैविक उत्पादन करने वाले किसानों के द्वारा विक्रय हेतु विकासखंडो में जैविक हाट बाजार का संचालन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि विकासखंड हरदा में नेहरु स्टेडियम गेट नंबर 2 के पास प्रत्येक बुधवार, विकासखंड टिमरनी में

- Install Android App -

कृषि उपज मंडी प्रागंण टिमरनी में प्रत्येक शुक्रवार तथा विकासखंड खिरकिया अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन के पास प्रत्येक मंगलवार को जैविक हाट बाजार आयोजित किये जा रहे हैं।

उप संचालक श्री कास्दे ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारी, उपभोक्ता एवं कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि, साप्ताहिक जैविक हाट बाजार से जैविक

उत्पाद क्रय कर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य लाभ को बेहतर बनाये साथ ही जैविक उत्पाद विक्रय करने वाले कृषको को प्रोत्साहित करें।