jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

मूक-बधिर छात्रों का आरोप– ITI में हो रहा शोषण, हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर जांच बैठाई

इंदौर। मूक-बधिर बच्चों ने हाई कोर्ट में एक याचिका प्रस्तुत कर आइटीआइ में उनके साथ हो रहे व्यवहार की शिकायत की है। याचिका के साथ बच्चों द्वारा हाथ से लिखे गए कुछ पत्र भी संलग्न किए गए हैं, जो उन्होंने कलेक्टर और प्राचार्य को लिखे हैं। इसमें उन्होंने उनके साथ हो रहे गलत व्यवहार की बात रखी है।

कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव से कहा है कि वह खुद आइटीआइ का निरीक्षण करें और बच्चों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझें। तीन फरवरी तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

- Install Android App -

अभिभाषक शन्नो शगुफ्ता खान के मुताबिक आइटीआइ में पढ़ने वाले मूक-बधिर बच्चों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। उनका कहना है कि उनके लिए दान में जो सामान आता है, उसे संस्थान से जुड़े लोग स्वयं रख लेते हैं। बाद में इसी सामान के लिए बच्चों से पैसे मांगे जाते हैं। बच्चों को 2023 से स्टाइफंड भी नहीं मिल रहा।

शासन की बच्चों को लैपटाप देने की योजना का पालन भी नहीं हो रहा। होस्टल में रहकर आइटीआइ की पढ़ाई करने वाले बच्चों से बर्तन धुलवाए जाते हैं, बगीचे का काम करवाया जाता है। मूक-बधिर बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई मूक-बधिर शिक्षक या दुभाषिया भी नहीं है।

एडवोकेट खान ने कोर्ट को बताया कि मामले की शिकायत कलेक्टर से भी हुई थी। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने दौरा किया था। छात्रों को एसडीएम के सामने अपनी बात रखने से रोका गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।