ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Pan-Aadhaar Link : सभी नागरिकों के लिए जरूरी नहीं है पैन आधार लिंक करना, जानिए क्या है नए नियम

पैन कार्ड हमारे लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है पैन कार्ड का इस्तेमाल तमाम वित्तीय लेनदेन एवं बैंक खाता खुलवाने जैसे कार्यों में किया जाता है। यहां तक की आयकर विभाग से संबंधित कार्य में पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। देश में करोड़ों लोगों के पास अपना पैन कार्ड मौजूद है। खास तौर पर बिजनेस करने वाले और नौकरी पैशा व्यक्ति पैन कार्ड बनवाते हैं। पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। पैन कार्ड को आधार से लिंक करना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ लोगों को लिंक करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस बारे में कुछ नियम भी बनाए गए हैं, जिसकी जानकारी आज इस आर्टिकल में आपको प्रदान की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा पैन कार्ड धारी नागरिकों को पैन आधार लिंक करने के लिए समय-समय पर डेडलाइन जारी की जाती है। इसकी डेट लाइन अब खत्म हो चुकी है। पैन कार्ड को लेकर कई तरह की जानकारी सरकार तरफ से दी गई है। जिसमें इसके गलत इस्तेमाल की भी बात कही गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं, कि देश के कौन नागरिक पेन और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं और किन्हे इन दस्तावेज को लिंक करने की आवश्यकता नहीं है।

इन लोगों को पैन आधार लिंक की आवश्यकता नहीं है –

भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है, लेकिन देश के कुछ नागरिक इन्हें लिंक नहीं भी करते हैं, तब भी उस पर उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। जिनमें 80 साल के उम्र से ज्यादा वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा आयकर अधिनियम के अनुसार अनिवासी या फिर जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है, उन्हें भी अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी नहीं है। असम, जम्मू और कश्मीर और मेघालय राज्यों में निवास करने वाले नागरिक को भी पैन आधार को लिंक करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल जिन लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, उन्हें आयकर विभाग द्वारा डीएक्टिवेट कर दिया गया है। परंतु ऊपर बताए गए विभिन्न नागरिकों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आवश्यकता नहीं है।

कैसे कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक –

अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको पैन आधार लिंक करने का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आपको अपने पैन नंबर एवं आधार नंबर को दर्ज करना होगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद बड़ी ही आसानी से आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। डेडलाइन निकालने के कारण अब पैन आधार लिंक करने पर आपको ₹1000 की पेनल्टी का भुगतान करना होगा, जिसे आप किसी भी ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से कर सकते हैं।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

Don`t copy text!