jhankar
ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

अब घर बैठे मात्र 10 मिनिट में बना सकते है अपना पैन कार्ड, यहां देखे प्रक्रिया

अगर आप घर बैठे अपना पैन कार्ड बनाना सीखना चाहते हैं, तो आज हम आपको पैन कार्ड बनाने की आनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। कैसे आप घर बैठे 10 मिनट में अपना पैन कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता लगेगी। आवेदन प्रक्रिया क्या होने वाली है? पूरी जानकारी आज के इस आर्टिकल में आपको देंगे।

पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है। लेकिन इसको बनाने के लिए हमें बहुत अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आम नागरिक पैन कार्ड बनाना तो चाहता है। लेकिन इस कार्ड को बनाने में आने वाली परेशानियों के चलते वह इसे बनवाने से बचता है। पर आप भारत सरकार ने पैन कार्ड बनाना बहुत ही आसान कर दिया है। आप घर बैठे 10 मिनट में अपना पैन कार्ड बना सकते हैं। आज हम आपको इसी प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

ऐसे बनाओ 05 मिनिट में पैन कार्ड –

पैन कार्ड बनाने के लिए आपको बताई जा रही निम्न प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. यहां आपको वेबसाइट की मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहा है इंस्टेंट पैन सर्विस वाले बटन पर क्लिक करना है।
3. अब आपके यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
4. इसके बाद दिखाई दे रहा है कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
5. आखिर में आपको दिखाई दे रहा है सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना है।
6. दर्ज किए गए आधार से रजिस्टर मोबाइल पर एक छह अंकों का ओटीपी प्राप्त होगा।
7. प्राप्त हुए ओटीपी नंबर को आपको दिखाई दे रहा है बॉक्स में दर्ज करना है।
8. अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
9. आपके सामने आधार से जुड़ी सभी जानकारियां खुलकर आ जाएगी जिसे आपको वेरीफाई करना है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
10. सभी जानकारी को वेरीफाई करने के बाद नीचे दिखाई दे रहे सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
11. अब आपका पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी आखिर में आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसमें आवेदन क्रमांक होगा, इसकी सहायता से हम हमारे पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

- Install Android App -

पैन कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज –

1. आधार कार्ड
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. सिग्नेचर
4. पासपोर्ट
5. ड्राइविंग लाइसेंस
6. मोबाइल नंबर
7. ईमेल आईडी

बताए गए इन सभी दस्तावेजों के साथ आप अपना पैन कार्ड घर बैठे बना सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –