jhankar
ब्रेकिंग
देवास: तिरंगा यात्रा के दौरान खुली जीप का संतुलन बिगड़ा, महिला पार्षद घायल, बड़ा हादसा टला भोपाल एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव के दर्शन को उमड़ी भीड़, पंडित प्रदीप मिश्रा भी साथ, गूंजे ‘भारत माता क... नदियों से रेत-बजरी खनन 1 अक्टूबर तक रहेगा बंद दिल्ली: रघुबीर नगर के वेयरहाउस में भीषण आग, ई-रिक्शा बैटरी फटने से 2 की मौत MP Weather 17 अगस्त 2026:मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी, हरदा-देवास-खंडवा-बैतूल में यलो अलर्... दीवार से टकराई बाइक, निजी स्कूल के शिक्षक की मौत उज्जैन: महाकाल मंदिर में सावन और नागपंचमी पर भीषण भीड़ पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद घायल युवक की मौत, शव रखकर चक्काजाम, पुलिस के आश्वासन पर यातायात बहाल हंडिया : मां नर्मदा का जल लेकर भोलेनाथ की ओर बढ़ा आस्था का कारवां, डॉ. रामकिशोर दोगने की कांवड़ यात्... ब्रेकिंग रात 10:00 बजे : बनापुरा-सिवनी मालवा की अधूरी सड़क बनी मुसीबत, 112 वाहन भी हुआ पंचर 

सीमांकन के लिए पटवारी ने मांगे 50 हजार लोकायुक्त ने दबोचा!  रतलाम में पटवारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम।सरकार के नुमाइंदे ही सरकार की योजना का लाभ देने के लिए जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्र मे किसानों के साथ पटवारियों द्वारा रूपये मांगने के पूर्व मे भी कई मामले उजागर हुए है। एक ऐसे ही मामले मे रतलाम जिले के किसान से सीमांकन के 50 हजार की रिश्वत की मांग की। किसान की शिकायत पर पटवारी को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस नें पकड़ा।

क्या है पूरा मामला

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचेड़ पंचायत भवन में किसान से चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी आरोपित रमेशचंद्र बैरागी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उससे रिश्वत की राशि जब्त कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवासी अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार फरियादी गोपाल पुत्र बालमुकुंद उपाध्याय निवासी ग्राम पंचेड़ ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि जमीन के सीमांकन के बाद पटवारी रमेशचंद्र बैरागी सीमांकन रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत नहीं कर रहा है।

- Install Android App -

पटवारी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। बातचीत में पटवारी रमेशचंद्र बैरागी ने चालीस हजार रुपये अभी देने तथा दस हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा था।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक के नेतृत्व में लोकायुक्त का दस सदस्यीय दल गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम पंचेड़ पहुंचा तथा पंचायत भवन के आसपास छिपकर खड़े हो गए।

हाथ मे रुपए लेते ही पकड़ाया पटवारी

फरियादी गोपाल उपाध्याय ने भवन परिसर के अंदर कार्यालय में जाकर पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को चालीस हजार रुपये दिए। इसके बाद बाहर आकर इशारा किया। इशारा मिलते ही दल के सदस्य कार्यालय में पहुंचे तथा पटवारी को पकड़कर उसके कब्जे से रिश्वत के चालीस हजार रुपये पटवारी की पेन्ट से जब्त किए। लोकायुक्त सदस्यों ने उसकी पेंट की जेब से रुपये निकालकर जब्त किए तथा पंचानामा बनाकर कागजी कार्रवाई की। डीएसपी सुनील तालाने बताया कि आरोपित पटवारी रमेशचंद्र बैरागी के खिलाफ प्रकरण दर्ज विवेचना की जा रही है।