हंडिया : बस स्टैंड पर स्थित यात्रि प्रतीक्षालय अतिक्रमण की चपेट में ,जिम्मेदार अतिक्रमण हटाने से कर रहे परहेज ! तहसीलदार ने दो बार कहा हटाएंगे अतिक्रमण लेकिन नहीं हटा पाए।
हंडिया।यात्रा पर निकलने वालों को धूप ठंड और बरसात की मुश्किलों से बचाने के लिए हंडिया के बस स्टैंड के चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया था।जहां से यात्रीगण बस जीप,आटो में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं और पैदल चलने वाले राहगीर यहां ठहर कर राहत महसूस किया करते थे।लेकिन मौजूदा समय में यात्री प्रतीक्षालय को अतिक्रमणकारियों ने अपना बसेरा बना रखा है।
बसों व यात्रियों के ठहराव की मुकम्मल व्यवस्था को लेकर शासन भले ही गंभीर हो और लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हों।लेकिन स्थानीय जिम्मेदारों की उदासीनता राहगीरों पर भारी पड़ रही है।सुविधा देने की बजाय यात्री प्रतीक्षालय अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया हैं।वैसे तो सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण गैरकानूनी है।लेकिन हंडिया बस स्टैंड पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने कुछ बुलंद होंसले वाले अतिक्रमणकारियों ने कहीं चाय की दुकान,फल का ठेला,पान की दुकान आदि बना लिया।इससे सड़क किनारे तेज धूप ठंड और बरसात में खड़ा होकर यात्रीगण को वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है।खैर जो भी हो देखते हैं कि स्थानीय जिम्मेदार इस प्रतिक्षालय को कब तक अतिक्रमण को मुक्त कराते हैं।

